HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

कार पलटने से पांच शिक्षक और दो बच्चे घायल, पढ़ें न्यूज़

6 months ago
कार पलटने से पांच शिक्षक और दो बच्चे घायल, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर। जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कार पलटने से एक महिला सहित पांच शिक्षक और दो बच्चे घायल हो गये।

 


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूरतगढ़ के कुछ शिक्षक रोजाना की तरह सुबह करीब सात बजे एक कार से अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। ये शिक्षक बिरधवाल हेड से कुछ ही दूरी पर भाटांवाली गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में नियुक्त हैं। स्कूल से कुछ ही पहले कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे फॉरेस्ट रेंजर कार्यालय के बाहरी दीवार से टकराते हुए पलट गई।

 


पुलिस ने बताया कि इससे एक महिला और चार पुरुष शिक्षकों के साथ ही दो बच्चे घायल हो गए। कार में फंसे इन लोगों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला और आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सूरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: