HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

nims
10 months ago
वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये शान्तिलाल चावला, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा व लाडजी गरासिया वनपाल नाका ताम्बेसरा वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा वन रेंज में नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए उक्त बिलों का 15 प्रतिशत कमीशन राशि कुल 80,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था जिस पर दिनांक 22.08.2025 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी लाडजी गरासिया वनपाल ने परिवादी से बिलों का भुगतान करने से पहले अग्रिम रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए लेने हेतु सहमत हुआ।

जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बांसवाडा के ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी लाडजी गरासिया वनपाल को रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम की भी उक्त रिश्वत लेन-देन मामले में संलिप्तता होने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के निवास व वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास एवं लाडजी गरासिया के वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास की भी तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: