HelloBikaner
BREAKING NEWS
• आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बीकानेर शहर के अनेक क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • जुलाई माह के अंतिम दिन इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल • बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएँ एवं विश्व इतिहास • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला • आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बीकानेर शहर के अनेक क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • जुलाई माह के अंतिम दिन इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल • बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएँ एवं विश्व इतिहास • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

बीकानेर: राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री सड़कों पर मटके फोड़ते नजर आए, पढ़ें न्यूज़

2 months ago
राजस्थान के पूर्व जलदाय मंत्री सड़कों पर मटके फोड़ते नजर आए, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क। राजस्थान में पिछली काँग्रेस सरकार में जलदाय मंत्री रहे डॉ. बीडी कल्ला काँग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आज सड़कों पर मटके फोड़ते नजर आए दरअसल बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के साथ बिजली-पानी की अव्यवस्था को लेकर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित ‘मटका फोड़ प्रदर्शन’ में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने खाली मटके फोड़ जमकर नारेबाजी की।

Image

प्रदर्शन की शुरुआत रतन बिहारी पार्क से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। मार्च जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी के दौर में शहरवासियों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि सरकार समाधान करने में विफल साबित हुई है।

प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर की पेयजल और बिजली व्यवस्था को तत्काल सुधारने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की गई।


प्रदर्शन में पूर्व महापौर मकसूद अहमद, गजेंद्र सिंह सांखला, बंशीलाल आचार्य, नितिन वत्सस, अनिल कल्ला, कमल कल्ला सहित शहर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और INTUC से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: