HelloBikaner
BREAKING NEWS
• शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़ • शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन इस तारीख से, पढ़ें न्यूज़ • शहर के इन क्षेत्रों में अक्टूबर के पहले दिन रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम रवाना • इस मंदिर के पास 51.9 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज व अंडरब्रिज, पढ़ें न्यूज़ • बुधवार 30 सितंबर को शहर के इन क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति रहेगी बाधित, पढ़ें न्यूज़

ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत, 11 घायल

11 months ago
ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत, 11 घायल

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, फलौदी। राजस्थान में फलौदी जिले में शुक्रवार देर रात फलोदी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कपास तोड़ने वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। भादू भाई होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वहां होटल में मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात को जोधपुर भेज दिया गया जबकि चार को छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हर वर्ष कपास के सीजन में फलोदी क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #news #hindi news #accident news
Share: