HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेर पुष्करणा सावा 2026 के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू,पढ़ें न्यूज़

6 months ago
बीकानेर पुष्करणा सावा 2026 के लिए निःशुल्क वाहन सेवा शुरू,पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। पुष्करणा सावा समिति के सचिव अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले वर–वधुओं के लिए रविवार को गुवाड़ चौक स्थित शिव शक्ति साधना पीठ एवं पुष्करणा सावा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्यवस्था की गई।

पुष्करणा सावा से जुड़े मायरा, खिरोड़ा, हाथधान, गणेश परिक्रमा, विवाह समारोह में आवागमन तथा भवन शिफ्टिंग के लिए बीकेईएसएल के सहयोग से कुल 14 वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें सवारी वाहन एवं मालवाहक शामिल हैं।

समिति के प्रवक्ता वीरेन्द्र किराड़ू ने बताया कि इस अवसर पर कोलकाता निवासी पूनमचंद रंगा, जोधपुर निवासी कमलेश व्यास एवं रायपुर निवासी तारणी आचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क 9 सवारी टैक्सियों को रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री पुष्करणा सावा समिति के पदाधिकारी राजकुमारी व्यास, शशिकुमार, नवरतन व्यास के साथ पूर्व पार्षद दुर्गादास छगानी, सतु महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: