HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

पितृ पक्ष पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, पढ़ें न्यूज़

1 year ago
पितृ पक्ष पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में पितृ (श्राद्ध) पक्ष के पावन अवसर पर पितरों की स्मृति और उनके कल्याणार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 6 सितम्बर से 21 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक श्री आनन्द आश्रम, रानी बाजार में संपन्न होगा। कथा वाचन परम पूज्य श्री श्री 1008 महन्त क्षमाराम जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से करेंगे।

आयोजन समिति से जुड़े शिवरतन अग्रवाल और रामपाल महाराज ने बताया कि कथा के दौरान कपिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीवामन अवतार, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भगवान की बाल लीलाएं, वृंदावन गमन, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रासलीला, उद्धव–गोपी संवाद, श्रीकृष्ण–रुक्मणि विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों की व्याख्या महंत क्षमाराम जी महाराज करेंगे।

आयोजक पंकज सिंघानिया ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सत्पथ पर प्रेरित करने वाली एक आध्यात्मिक साधना है। महन्त क्षमाराम जी की वाणी में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत समन्वय है, जो श्रोताओं को आत्मिक शांति और जीवन के गूढ़ सत्य का साक्षात्कार कराएगा।

सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। संत–महात्माओं, विद्वानों और धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से आयोजन स्थल एक विराट आध्यात्मिक पर्व का रूप धारण करेगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे परिवार सहित पधारकर कथा श्रवण का लाभ लें और अपने जीवन को धन्य बनाएँ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: