HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • कल 16 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • कल 16 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अब बिजली संबंधी ये काम भी होंगे ऑनलाइन , पढ़ें न्यूज़ • 14 अक्टूबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, पहुंची पुलिस, देखे वीडियो

बीकानेर: बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

6 hours ago
बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर। शहर में बिजली कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई है। बिजली कंपनी के डिवीजन 4 के क्षेत्र चूनघरान मोहल्ले के पास स्थित मस्जिद के पास दोपहर 3.30 के करीब एक बिजली पोल में आग लग गई जिसकी सूचना आस पास के लोगों ने बिजली कंपनी को दे दी।

लगभग 5 बजे के आस पास बिजली कंपनी की टीम आई और इस बिजली पोल से लगे तारों को काट गई और बाकी सारे मोहल्ले की लाइट को शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जिस बिजली पोल में आग गली से उस पोल से लगभग 10 से 12 घरों में लाइट के कनेक्शन थे। लगातार बिजली कंपनी के अधिकारियों को इस सूचना दी जा रही थी लेकिन लापरवाह बिजली कंपनी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

दोपहर से लेकर अभी रात तक बिजली कंपनी की कोई टीम इस समस्या का समाधान करने नहीं आई जिससे लोगों में आक्रोश है। इनमें के परेशान उपभोक्ता मोहम्मद इज़हार ने कहा की बिजली कंपनी को इस पोल के बारे में पहले भी अवगत करवाया गया था की यहाँ कुछ घरों में वोल्टेज की दिक्कत रहती है।

लेकिन कंपनी के अधिकारियों के कानो में जू तक नहीं रेंगी, कंपनी के कर्मचारी कई बार आए आस पास के लोगों ने समस्या बताई वो समस्या सुनकर चले जाते समाधान कभी नहीं किया जिसके कारण आज पोल पर आग लग गई।

यही हाल पास में स्थित ब्रामपुरी चौक, चूनघरान के चौक का है जहां आए दिन देर रात को बिजली के टार टूट जाते है या आग लग जाती है। कंपनी अगर इसी तरह से लापरवाही करती रही तो जनता को बिजली कंपनी के खिलाफ सड़कों पर आना पड़ेगा।  

एक और उपभोक्ता इकबाल ने कहा की स्थानीय नेताओं और जिला प्रशासन से भी अपील है की बिजली कंपनी के खिलाफ ठोस कदम उठाएँ ताकि बिजली कंपनी समय पर समस्याओं का समाधान करें।

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: