HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

गहलोत का 75वां जन्मदिन: गायों को लापसी खिलाई, पक्षियों के लिए दाना पानी और राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था और अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को करवाया भोजन

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिन पर किए कार्यक्रम

3 months ago
गायों को लापसी खिलाई, पक्षियों के लिए दाना पानी और राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था और अपना घर आश्रम में प्रभुजनों को करवाया भोजन

गहलोत का 75वां जन्मदिन

हैलो बीकानेर। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक संजय आचार्य और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को सुबह 9 बजे जैसलमेर रोड़ स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाने से हुई।

इसके बाद पार्क और बड़े कब्रिस्तान में पक्षियों के लिए 51 पालसिए लगाने के साथ चुग्गे की भी व्यवस्था की गई। दोपहर के समय मोहता चौक, बारह गुवाड़ और कसाई बारी इलाके में राहगीरों के लिए शिकंजी की व्यवस्था की गई।

इन सब में बिठ्ठल बिस्सा, डॉ अनंत जोशी, नवनीत आचार्य, एनडी कादरी, मिर्जा हैदरबेग, प्रफुल्ल हटीला, अब्दुल रहमान लोदरा, इस्माइल खिलजी, एजाज पठान, जाकिर पठान, शाक़िर चौबदार, हसन अली, सदीक, अरविंद श्रीमाली, संतोष व्यास, गोपसा जोशी,  एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरधर जोशी, आशीष रंगा, गोपाल जोशी जोपासा, भीखा राम कुम्हार, अशोक जोशी आदि ने सेवा कार्य कर गहलोत के दीर्घायु कामना की। गांधी जीवन दर्शन समिति बीकानेर के जिला संयोजक आचार्य और पूर्व महापौर मकसूद ने बताया कि इसी कड़ी में अपना घर आश्रम में रहने वाले 151 प्रभुजनों को भोजन करवाया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: