HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़

nims
7 hours ago
नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। बीकानेर जिले में जुआ-सट्टा एवं संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹10,690 नकद राशि भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं वृत्ताधिकारी नगर के सुपरविजन में नयाशहर थाना पुलिस द्वारा लगातार जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चौखूंटी पुलिया के नीचे स्थित चौखूंटी मोहल्ला क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में प्रयुक्त ताश के पत्ते तथा ₹10,690 नकद राशि बरामद कर जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र कुमार (25), अशोक (26), सलीम राठौड़ (50), पवन स्वामी (31) तथा सोनू लोहार (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नयाशहर थाना पुलिस ने बताया कि शहर में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: