HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

राजस्थान के इस जिले में चिकित्साधिकारी को 3.70 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

nims
7 months ago
राजस्थान के इस जिले में चिकित्साधिकारी को 3.70 लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए डा० बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा, जिला जोधपुर को 3,70,000 रूपयें रिश्वत लेतें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई कों एक शिकायत इस आशय की मिली कि डा० बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर द्वारा परिवादी के भाई को फार्मासिस्ट के पद के लिए नियुक्ति देनें के लिए 3 लाख रूपयें व दोस्त को सफाईकर्मी के पद हेतु नियुक्ति देनें के लिए 50,000 रूपयें से 1 लाख रूपयें तक सीएमएचओं जोधपुर ग्रामीण डा० मोहनदान देथा के लिए मांग की जा रही है।

जिस पर भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर शहर के नेतृत्व में मय जाब्ता के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए डा० बुधराज बिश्नोई चिकित्साधिकारी राजकीय ट्रोमा सेन्टर बिलाडा जिला जोधपुर कों 3,70,000 रूपयें रिश्वत राशि लेतें हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा एवं अन्य संदिग्ध की भूमिका की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: