HelloBikaner
BREAKING NEWS
• इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा • इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम

mayank Rajnish
nims
5 hours ago
इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले भारतीय यूजर्स के लिए मेटा ने बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाने वाले आपत्तिजनक, अश्लील और हिंसक कंटेंट को कम करने के उद्देश्य से अपने रिकमेंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसे कंटेंट की पहचान यूजर्स की शिकायत मिलने से पहले ही की जा सकेगी।

मेटा के अनुसार, नए सिस्टम के लागू होने के बाद भारत में रिकमेंड किए जाने वाले कंटेंट को लेकर यूजर्स की शिकायतों में बड़ी कमी आई है। कंपनी का दावा है कि शिकायतों की संख्या एक साल पहले की तुलना में करीब 50 प्रतिशत कम हो गई है।

इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को राजनीतिक और संवेदनशील कंटेंट पर भी अधिक नियंत्रण देने के लिए नए विकल्प उपलब्ध कराए हैं। इससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार यह तय कर सकेंगे कि उन्हें इंस्टाग्राम पर किस तरह का कंटेंट अधिक या कम दिखाई दे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: