HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

पुष्करणा सामूहिक सावा समिति द्वारा पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यो को निमन्त्रण

11 months ago
पुष्करणा सामूहिक सावा समिति द्वारा पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यो को निमन्त्रण

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। पुष्करणा समाज के सामूहिक सावे के तिथि निर्धारण एवं सावे का सम्पूर्ण कार्यक्रम के निर्धारण के लिए कीकाणी लालाणी व्यास पुष्करणा सामूहिक सावा समिति बीकानेर के प्रसिद्ध विद्वानों, कर्मकाण्डी पंडित एवं ज्योतिषाचार्य को सावा तिथि शोधन के लिए निमन्त्रण दिये गये।

सावा समिति के पदाधिकारी मक्खन लाल व्यास, नारायण दास व्यास एवं सदस्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर गुरूवरों का आशीर्वाद लिया जिसमें चौथाणी ओझा परिवार के पंडितो, नानकाणी ओझा परिवार के पंडितो, किराडू परिवार के पंडितों, भादाणी परिवार के पंडितो, सूरदासाणी पुरोहित परिवार के पंडितों, राजज्योतिष आचार्य, गायत्री उपासक जुगल किशोर ओझा उर्फ पुजारी बाबा एवं समाज के अन्य विद्वान पंडितों को भी निमंत्रण पत्र दिया ।

सभी पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यो ने सावा समिति के निमन्त्रण को सहर्ष स्वीकार कर अपनी सहमति प्रदान की। इस निमन्त्रण पत्र वितरण मे सावा समिति के सदस्य गोपाल दास व्यास (काला महाराज), सुरेन्द्र व्यास, गोविन्द व्यास, कानु लाल व्यास, लालजी, मनमोहन व्यास आदि शामिल थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: