HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल: इस वर्ष का परीक्षा परिणाम रहा अत्यंत गौरवपूर्ण

5 months ago
इस वर्ष का परीक्षा परिणाम रहा  अत्यंत गौरवपूर्ण

अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

हैलो बीकानेर। भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कक्षा 10 के परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नूपुर नाहर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची करनानी ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं भव्यता सोनी ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन परिणामों के साथ विद्यालय ने बीकानेर में सर्वोच्च परीक्षा परिणाम देने का गौरव प्राप्त किया। कक्षा 10 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण हुए।

Image


कक्षा 8 के 21 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड तथा 6 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त कर सफलता अर्जित की। कक्षा 5 के 25 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 11 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड तथा 1 विद्यार्थी ने सी ग्रेड प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सचिव श्री सुरेंद्र कुमार डागा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  डागा ने बताया कि आधुनिक गुरुकुल अर्हम इंग्लिश अकैडमी में इस वर्ष से विज्ञान वाणिज्य एवं कला की भी कक्षा संचालित होगी l

 

उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 10 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 11,000, 7,100 एवं 5,100  एवम 90 प्रतिशत से ऊपर वाले विद्यार्थी को 2100 रूपये के पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त बोर्ड कक्षाओं में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 2,100 तथा बी ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹1,100 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की भी घोषणा की गई। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: