HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

जिला अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग संबंधी सुविधाओं का हुआ विस्तार, चार कॉटेज भी मिले

विधायक जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर डीएमएफटी से जारी हुई स्वीकृति

4 months ago
जिला अस्पताल में स्त्री व प्रसूति रोग संबंधी सुविधाओं का हुआ विस्तार, चार कॉटेज भी मिले

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की अभिशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा राजकीय एसडीएम जिला चिकित्सालय में स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेज निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई है। 

 

 

विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि जिला अस्पताल की सुविधाओं के विकास के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रृंखला में डीएमएफटी की बैठक में इस बारे में प्रस्ताव और अभिशंसा की गई थी। जिला परिषद द्वारा इसकी स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से इसका निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

 

 उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में यह कार्य होने से शहरी क्षेत्र की प्रसूताओं को सहूलियत होगी तथा उन्हें उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा पीबीएम अस्पताल का भार भी कम होगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: