HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

जाने आज दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ एवं विश्व इतिहास

5 months ago
जाने आज दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ एवं विश्व इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1325 - चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत निज़ामुद्दीन औलिया का निधन।
1680 - मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी का निधन।
1903 - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म।
1914 - भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ का जन्म।
1942 -जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1958 - भारतीय फिल्म अभिनेत्र जया प्रदा का जन्म।
1973 - मार्टिन कूपर ने पहली बार हैंड हेल्ड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए बेल लैब्स के जोएल एस एंजेल को फोन किया। कूपर को आज के मोबाइल फोन का जनक कहा जाता है।

 

 

1981 - एडम ओसबोर्न द्वारा तैयार पहले पोर्टेबल कंप्यूटर का नमूना पेश किया गया।
1984 - भारत के स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा को सोवियत यान में अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए चुना गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने।
1999 - भारत ने अपना पहला वैश्विक संचार उपग्रह इन्सैट 1ई अंतरिक्ष में भेजा।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।

 

 

 

2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 - नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
2010 - ऐपल का पहला आईपैड मार्केट में आया।
2017 - हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का निधन।
2021 - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार राधेश्याम खेमका का निधन।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: