HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

JEE-Main 2026 में बड़े बदलाव के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू!

mayank Rajnish
nims
1 year ago
JEE-Main 2026 में बड़े बदलाव के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू!

राजस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन-2026 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जनवरी सत्र के लिए सूचना जारी कर दी गयी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। इस वर्ष यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। जेईई-मेन का पहला सत्र 21 से 30 जनवरी एवं दूसरा सत्र एक से नौ अप्रैल तक के बीच होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर तक है। सत्र-2 की आवेदन प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी।


शिक्षा विशेषज्ञ अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष सीबीटी मोड में होने वाली जेईई-मेन परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं। जेईई-मेन के इतिहास में विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पहली बार वर्चुअल कैलकुलेटर दिया जा रहा है, जिससे परीक्षार्थी गणित के प्रश्नों में प्लस एवं माइनस, भाग, गुणा, रूट, पर्सेन्टेज जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके प्रश्नों को सुविधाजनक बना सकेंगे।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कम्प्यूटर स्क्रीन के इंटरफेस को अपडेट करने का मौका मिलेगा। परीक्षार्थी स्क्रीन मैग्नीफायर की मदद से टैक्स्ट एवं आंकड़ों को जूम-इन करके देख सकेंगे। साथ ही परीक्षा स्क्रीन को डार्क मोड में भी आंखों की सुविधा के अनुसार परिवर्तित कर सकेंगे। परीक्षार्थी को फोंट एवं कर्सर के आकार को भी समायोजित करने का मौका दिया जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #JEE-Main #JEE-Main 2026 #JEE-Main 2026 registration
Share: