HelloBikaner
BREAKING NEWS
• निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • निकाय चुनावों ने बढ़ाई धुकधुकी, भाजपा हारी बीकानेर निगम • एल्युमनी सेल एवं एसोसिएशन द्वारा भूगोल विभाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित • कल 16 सितंबर बुधवार को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • Hello Bikaner पर सबसे पहले और सटीक रिज़ल्ट प्राप्त करने के लिए लिंक को रिफ्रेश करते रहे... • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

Crime news: पचास लाख के जेवरात और पांच लाख रुपये की नगदी चोरी

1 month ago
पचास लाख के जेवरात और पांच लाख रुपये की नगदी चोरी

Crime news

हनुमानगढ़ए। हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर से करीब 26 तोला सोने के जेवरात और तीन किलो से अधिक चांदी के गहने चोरी कर लिए। रात के समय जिस मकान में यह चोरी की वारदात हुई उसमें मां-बेटा और दादी बाहर वाले हिस्से में सो रहे थे। उनको चोरी होने का सुबह पता चला। चुराए गए गहनों की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि चोर पांच लाख रुपए नगद भी ले गए।

Image


पुलिस के अनुसार गांव भाडी निवासी रवि गोठड़ीवाल के घर में छह अगस्त की देर रात यह वारदात हुई। रवि,उसकी मां और दादी घर के बाहर वाले हिस्से में सो रहे थे। रात को किसी समय चोर दीवार कूद कर घर में प्रवेश कर गए। घर के कमरों में रख लोहे के बक्सों में से 26 तोला सोने के जेवरात, दो किलो चांदी की सिल्ली, सवा किलो चांदी के गहने और चार लाख 80 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: