HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर: ‘आजादी के पत्रकार’ अवार्ड से सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पत्रकार परिवार, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जार करेगा सम्मान समारोह

5 months ago
‘आजादी के पत्रकार’ अवार्ड से सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े पत्रकार परिवार, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर यूनिट की ओर से हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 मई को सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगा।

जार के महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि समारोह में उन पत्रकारों और उनके परिवारों को “आजादी के पत्रकार” अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान हिन्दी पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शौकत उस्मानी, गंगादास कौशिक, दाऊ लाल आचार्य, वैद्य मघाराम, शंभुशेखर सक्सेना, अंबालाल माथुर तथा इंदुभूषण गोयल के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इन परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित कर यह सम्मान समर्पित किया जाएगा।

इसके साथ ही बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार नारायण दास रंगा को भी सम्मानित किया जाएगा। उनका अखबार “झौपड़ी की आवाज” लंबे समय तक बीकानेर की जनभावनाओं की आवाज बना रहा। वरिष्ठ पत्रकारों के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है तथा 27 मई तक कुछ और नाम जोड़े जा सकते हैं।

समारोह के दौरान एक संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पत्रकारिता के दौरान कानूनी सावधानियों और संवैधानिक मर्यादाओं पर चर्चा होगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता को आमंत्रित किया जाएगा, जो पत्रकारों को खबर लिखते समय ध्यान रखने योग्य कानूनी पहलुओं की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक संयोजकीय समिति का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व जार अध्यक्ष राजेश ओझा, अरविन्द व्यास, आनन्द आचार्य, नारायण उपाध्याय, जीतू बीकानेरी, विनय थानवी, शिव भादाणी, उमेश पुरोहित तथा मनोज व्यास को शामिल किया गया है। सम्मान समिति का जिम्मा श्याम नारायण रंगा को सौंपा गया है, जो सूची को अंतिम रूप देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुनः बैठक आयोजित होगी। बैठक के संयोजन की जिम्मेदारी मनोज व्यास (न्यूज 7 जोन) को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: