HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा: के लिए दस जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

5 months ago
के लिए दस जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा

जयपुर। ग्रीष्मावकाश पर रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए दस जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन अगले महीने से करेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 04725 एवं 04726 हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से आगामी पांच से 12 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 19 से 26 अप्रैल तक (02 ट्रिप) तथा खडकी से 06 से 13 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 20 से 27 अप्रैल तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

 


गाडी संख्या 09621 एवं09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 05 से 12 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 19 से 26 अप्रैल तक (02 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 06 से 13 अप्रैल (02 ट्रिप) एवं 20 से 27 अप्रैल (02 ट्रिप) तक विस्तार किया जायेगा। इसी तरह गाडी संख्या 09625 एवं 09626, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दो से नौ अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 16 से 23 अप्रैल तक (02 ट्रिप) तथा दौंड से 03 से 10 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 17 से 24 अप्रैल (02 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 04715 एवं 04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 04 से 11 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा साईनगर शिर्डी से दिनांक 05 से 12 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 04727 एवं 04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से एक से आठ अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक (14 ट्रिप) तथा वलसाड से 02 से 09 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक (14 ट्रिप) विस्तार किया जायेगा।

 

 


इसी तरह गाडी संख्या 04827 एवं 04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से 04 से 11 अप्रैल् तक (02 ट्रिप) एवं 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 05 से 12 जुलाई तक (02 ट्रिप) एवं 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाडी संख्या 09627 एवं 09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 01 से 08 आठ अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक (14 ट्रिप) तथा सोलापुर से 02 से 09 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक (14 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

 

 

 गाडी संख्या 09705 एवं 09706, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस- जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से 05 से 12 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 06 से 13 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार तथा गाडी संख्या 09639 एवं 09640, मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मदार से 01 से 14 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 30 जून तक (77 ट्रिप) तथा रोहतक से 01 से 14 अप्रैल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रैल से 30 जून तक (77 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

 

 


गाडी संख्या 09609 एवं 09610, उदयपुर सिटी - योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से 07 से 14 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 21 अप्रैल से 30 जून तक (11 ट्रिप) तथा योगनगरी ऋषिकेश से 08 से 15 अप्रैल तक (02 ट्रिप) एवं 22 अप्रैल से एक जुलाई तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। इन रेलसेवाओं का संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: