HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर रेंज: की सुरक्षा व्यवस्था परखेंगे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा

mayank Rajnish
nims
7 months ago
की सुरक्षा व्यवस्था परखेंगे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा

बीकानेर रेंज

बीकानेर/जयपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिसिंग को धार देने के लिए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा 2 अप्रैल को बीकानेर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीजीपी बुधवार शाम को बीकानेर पहुंच जाएंगे, जहां वे अगले दिन रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगे।

 


इस महत्वपूर्ण बैठक में बीकानेर रेंज आईजी सहित रेंज के चारों जिलों बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चुरू जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान डीजीपी रेंज में अपराध की स्थिति, गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई, पेंडिंग मामलों के निस्तारण की गहन समीक्षा करेंगे। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग के आधुनिकीकरण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: