HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

4 months ago
खनिज और राजस्व विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई

बीकानेर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देशों के अनुसरण में मंगलवार को अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था।

Image

 खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके पर कुल 2875 टन खनिज जिप्सम का अवैध खनन किया जाना पाया गया। मौके से इन चारों मशीनों को जब्त कर पुलिस थाना रणजीतपुरा को सूचित कर मौके पर बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अभियंता पुरोहित ने बताया कि इस जिप्सम खनन पर कुल 61 लाख 70 हजार रुपये की शास्ति राशि आरोपित की गई है। यह कार्यवाही खनिकार्यदेशक अनिरूद्ध सिंह भाटी एवं बज्जू तहसीलदार मदन सिंह यादव के साथ भू-अभिलेख निरीक्षक जगदीश जी एवं हल्का पटवारी रवि भान सिंह द्वारा की गई।

 

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: