HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

nims
8 months ago
जाने आज दिन की भारतीय एवं विश्व इतिहास महत्वपूर्ण घटनाएँ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1757 – ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने बर्लिन पर कब्जा किया।
1788 – मराठाओं ने मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय को दिल्ली की गद्दी पर फिर से बिठाया।
1878 – मलयालम भाषा के कवि वल्लथोल नारायण मेनन का जन्म।
1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
1932 – पश्चिम में योग के प्रणेता अमृत देसाई का जन्म
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1948 – ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म। प्रसिद्ध अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी का जन्म।

1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या।
1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1978 – कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान में फैसलाबाद टेस्ट से अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
1999 – अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।


2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुंचा।
2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: