HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

एम. एम. ग्राउंड शाला क्रीड़ा संगम-4 ने जीता अपना दूसरा मैच

nims
9 months ago
एम. एम. ग्राउंड शाला क्रीड़ा संगम-4 ने जीता अपना दूसरा मैच

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राजकीय मोहता मूलचंद विद्यालय के शारीरिक शिक्षक व एम एम ग्राउंड शाला क्रीड़ा संगम के क्रिकेट कोच गौरव पुरोहित ने बताया कि आज एम एम ग्राउंड की शाला क्रीड़ा संगम 4 की टीम ने जिला स्तरीय विद्यालयी खेल कूद प्रतियोगिता आयुवर्ग U-14 छात्र समूह मे अपना दूसरा मैच जीत लिया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुवे क्रीड़ा संगम की टीम ने जयपुर पब्लिक स्कूल लूणकरणसर के सामने निर्धारित ओवरों मे 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए,जिसमे ओपनर व टीम के कप्तान सुमित बिश्नोई ने नाबाद 29*रन व केशव स्वामी ने 12 रन व पवन भाम्भू ने नाबाद 13* बनाये।

वापसी बल्लेबाजी करने उतरी जयपुर पब्लिक स्कूल ने बढिया बल्लेबाजी की और इस मैच को एक रोमांचक मुकाबला बना दिया। क्रीड़ा संगम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुवे कनिष्क मेघवाल व कृष्णा सोनी ने 1-1 विकेट लिया और इस कड़े मुकाबले को अंत मे एम. एम.ग्राउंड शाला क्रीड़ा संगम-4 की टीम ने यह मैच 5 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: