HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

डूंगर महाविद्यालय: में इतिहास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन

nims
3 months ago
में इतिहास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन

डूंगर महाविद्यालय

बीकानेर। संभाग के अग्रणी शिक्षण संस्थान राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा आगामी 17 अप्रैल को स्व. नरपत सिंह राजवी स्मृति व्याख्यान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के ब्रोशर का विमोचन गुरुवार को प्राचार्य कक्ष में किया गया। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र शेखर कच्छावा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगोष्ठी का विषय “भारत बोधः समाज, संस्कृति और इतिहास दृष्टि के विभिन्न आयाम” इतिहास पुनर्लेखन के विशेष संदर्भ में रखा गया है, जिसमें विद्वानों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

 

आयोजन सचिव डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि यह संगोष्ठी इतिहास विभाग एवं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर स्व. नरपत सिंह राजवी की स्मृति में वर्ष 2020 से 2025 तक के स्नातक (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) तथा स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध) के इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। डॉ. अनिला पुरोहित ने बताया कि ब्रोशर विमोचन समारोह में प्रो. विक्रमजीत, प्रो. अनिला पुरोहित, प्रो. बिन्दु भसीन, प्रो. सुखाराम, प्रो. उषा लोमरोड़, डॉ. श्रीराम नायक, श्री अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: