HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

मां करणी की ओरण परिक्रमा इस तारिक से, देशभर से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
22 hours ago
मां करणी की ओरण परिक्रमा इस तारिक से, देशभर से उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, पढ़ें न्यूज़

देशनोक। विश्व प्रसिद्ध मां करणी की नगरी देशनोक में आगामी 22 से 24 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पदयात्रियों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पवित्र ओरण भूमि की गरिमा बनाए रखने के लिए श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह की ओर से 16 नवंबर को जारी आम सूचना के अनुसार, ओरण परिक्रमा के अवसर पर 22 और 23 नवंबर को मां करणी मंदिर दर्शनार्थियों के लिए लगातार 24 घंटे खुला रहेगा। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार मां के दर्शन कर सकेंगे।

सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

प्रन्यास ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ओरण परिक्रमा मार्ग और मुख्य मंदिर के आसपास धूपबत्ती, दीपक अथवा किसी भी प्रकार की अग्नि प्रज्वलित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अग्निजनित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शराब और भिक्षावृत्ति पर रहेगा प्रतिबंध

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परिक्रमा अवधि में ओरण मार्ग पर शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शराब बेचते हुए अथवा नशे की अवस्था में पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति पर भी रोक लगाई गई है। प्रन्यास ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भिक्षावृत्ति को बढ़ावा न दें।

सेवा शिविरों को सफाई रखने के निर्देश

प्रन्यास ने पवित्र ओरण भूमि की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखने के लिए सेवा शिविर संचालित करने वाले सेवादाताओं को विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत सेवा समाप्त होने के तुरंत बाद अपने निर्धारित स्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करनी होगी, ताकि परिक्रमा मार्ग पर गंदगी न फैले और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनी रहे।

प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने सभी श्रद्धालुओं, पदयात्रियों और सेवादाताओं से अपील की है कि वे मां करणी की पावन ओरण भूमि की मर्यादा, स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें तथा जारी दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: