HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

मेघवाल बने 'मेघ सेना' के बीकानेर जिला अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

1 month ago
मेघवाल बने 'मेघ सेना' के बीकानेर जिला अध्यक्ष, क्षेत्र में खुशी की लहर

हैलो बीकानेर न्यूज़ ,  बीकानेर। सामाजिक संगठन 'मेघ सेना' के संगठन विस्तार के तहत बीकानेर में बड़ी नियुक्ति की गई है। मेघ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके मेघवाल साहब एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भैरालाल मेघवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल द्वारा  बिरजू राम मेघवाल(पुत्र सुरजा राम मेघवाल, निवासी- नाल बड़ी, बीकानेर) को बीकानेर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Image

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिरजू राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी समाज के प्रति उनके सेवाभाव, सक्रियता और अटूट लगन को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Image
क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर, बधाइयों का तांता बिरजू राम मेघवाल के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

 


कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष भैरालाल मेघवाल (कुण्डा) और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल मेघवाल का आभार जताते हुए कहा कि बिरजू राम मेघवाल के नेतृत्व में बीकानेर जिले में मेघ सेना को जमीनी स्तर पर एक नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में तेजी आएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिरजू राम मेघवाल को माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: