HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैसीनो पकड़ा, 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

nims
8 hours ago
नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैसीनो पकड़ा, 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज। बीकानेर के नया शहर थाना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुये कैसीनो सेंटर पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के प्रताप बस्ती इलाके में कैसीनो चलने की मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रेड मारकर 10 लोगों को मौके से दबोच लिया साथ ही पुलिस ने 7 कैसिनो मशीनें भी बरामद की है । इस दौरान लगभग 15 हजार की नकदी भी पुलिस ने जब्त की है ।

थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गई और आसपास भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और पुलिस द्वारा अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि प्रताप बस्ती क्षेत्र में यह कार्रवाई की गयी। जहां पर पुलिस टीम ने जयसिंह पुत्र भैरूसिंह, जाकिर हुसैन पुत्र इन्तयाब, गोपाल नायक पुत्र ईश्वरराम, पृथ्वी पुत्र बिरजूराम, कानाराम पुत्र भीखराम, राजुराम पुत्र आसुराम, मो. नियाज पुत्र हारून, इरफान पुत्र मोहसिन, सदाम हुसैन पुत्र छोटू खान, मो. आसिफ पुत्र मो.अयुम को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनियां, विश्वजीत ङ्क्षसह डीएसटी प्रभारी, राकेश गोदारा, हेमराज, महिपाल, प्रदीप कुमार, प्रहलाद शामिल रहें।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner news #hello bikaner #bikaner hindi news #Bikaner today news #bikaner #bikaner latest news #bikaner latest news hindi
Share: