HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

रसद विभाग की टीम की देर रात बड़ी कार्यवाही, मुक्ता प्रसाद थाने का जाब्ता रहा मौजूद, देखें वीडियो

nims
7 months ago
रसद विभाग की टीम की देर रात बड़ी कार्यवाही, मुक्ता प्रसाद थाने का जाब्ता रहा मौजूद, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। करणी औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुकान में कर्मिशयल गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद आग बुझाने फायर ऑफिसर पहुंचे तो उन्हें वहां आसपास बड़ी संख्या में अवैध गैस सिलेंडर होने की सूचना मिली। इस पर फायर ऑफिसर द्वारा रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव को दूरभाष पर सूचित किया।

यह जानकारी मिलने पर भार्गव वहां पहुंचे। उनके साथ ही प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार सुथार पहुंच गए। तब तक फायर ऑफिसर की अगुवाई में फटे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया था। उस दुकान में एक घरेलू गैस सिलेंडर भी था। इस दौरान वहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने बताया कि वह दुकान उसकी है, लेकिन वह वहां से भाग गया।

स्थानीय लोगों से वहां दो अन्य संदिग्ध दुकानों में अवैध गैस सिलेंडर होने की जानकारी मिली तो प्रवर्तन अधिकारी सुथार ने मुक्ता प्रसाद नगर की पुलिस दल को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में दो संदिग्ध दुकानों के ताले तोड़े गए। एक दुकान में 23 और दूसरी में 77 घरेलू सिलेंडर मिले।

इसके अलावा छह कमर्शियल सिलेंडर भी थे। इस प्रकार इन 106 सिलेंडर मिले। वहीं एक फटा हुआ कमर्शियल और एक घरेलू सिलेंडर सहित कुल 108 गैस सिलेंडर जब्त करते हुए उन्हें एक गैस गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। जहां मंगलवार को नियमानुसार उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner news #bikaner news #hello bikaner #bikaner hindi news
Share: