HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कानून के शिकंजे आया यह गिरोह, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कानून के शिकंजे आया यह गिरोह, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। ऑनलाइन जुए की तरफ जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए हेमन्‍त शर्मा महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर के निर्देशन में जिला पुलिस बीकानेर द्वारा वृताधिकारी वृत सदर अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी में दिनांक 07.11.2025 को मुकदमा नम्बर 349 धारा- 112(2)/ 318(4)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता(बी.एन.एस.), 2023 एवं राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश,1949 में दर्ज किया गया।

जिसका अनुसंधान वृताधिकारी वृत सदर द्वारा किया जा रहा है। इस प्रकरण में दिनांक 08.11.2025 को दो आरोपीगण प्रमोद खत्री पुत्र गिरधारीलाल उम्र 38 वर्ष निवासी जिला बीकानेर व वली मुहम्मद उर्फ़ विशाल पुत्र शौकत अली उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाषपुरा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

प्रमोद खत्री द्वारा एक बड़े स्तर पर फ़र्ज़ी खाते बनवा कर उनमें जुआ सट्टे की राशि डलवा कर ऑनलाइन जुआ सट्टा का अवैध कारोबार लगातार करवाया जा रहा था । अवैध खातों में पैसे डालने पर अलग-अलग ऑनलाईन वेबसाईट जैसे  juaexch.com, juaex777.com, allpanel777.now, allpanelexch.app पर जुए की साइड उपलब्ध करवाई जाती थी।

जिसके द्वारा जुआ-सट्टा खेला जाता। प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला है की सट्टे से करोड़ो रूपयों के  लेन-देन के कारोबार की बात सामने आयी है। ऐसे अवैध खातों को जब्त करने की और दुसरे आरोपियों को पकड़ने एवं अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: