HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेर: पुलिस की बड़ी कामयाबी: कस्टडी से भागकर जोधपुर पहुंचा आरोपी 'आजाद' गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

7 बजे पुलिस बीकानेर की लिए हुई रवाना

3 months ago
पुलिस की बड़ी कामयाबी: कस्टडी से भागकर जोधपुर पहुंचा आरोपी 'आजाद' गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

बीकानेर। बीकानेर की कोटगेट थाना पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ मारपीट का आरोपी अब सलाखों के पीछे है। मंगलवार सुबह थाने के बाहर से पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागे आजाद उर्फ कलवा को पुलिस की स्पेशल टीम ने जोधपुर में घेराबंदी कर दबोच लिया है।

पुलिस को चुनौती

कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सोमवार रात मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए आजाद को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जोरदार धक्का दिया और संकरी गलियों का फायदा उठाकर ओझल हो गया। इस घटना से एक बारगी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बीकानेर से जोधपुर तक 250 किमी का पीछा

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर तुरंत स्पेशल टीमें गठित की गईं। आरोपी बीकानेर से भागकर नोखा और नागौर होते हुए जोधपुर की ओर निकल गया था। पुलिस की साइबर और ग्राउंड टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और जैसे ही वह जोधपुर पहुंचा, घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम उसे लेकर बीकानेर के लिए रवाना हो गई।

अब दोहरी मुसीबत: दर्ज होगा नया मामला

आरोपी की यह भागने की कोशिश उसे और भारी पड़ने वाली है। पुलिस के अनुसार:

  • मारपीट के पुराने मामले के साथ-साथ अब 'पुलिस कस्टडी से फरार होने' का नया मामला भी दर्ज किया जाएगा।

  • लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा की जा सकती है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: