HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर: रायसर जीएसएस में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जीएसएस में भीषण आग

5 months ago
रायसर जीएसएस में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बीकानेर

बीकानेर जिले के रायसर क्षेत्र स्थित जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) में शुक्रवार को भीषण आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग संभवतः तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और आग को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे मौके के आसपास भीड़ न लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: