HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

मीणा ने बायोफ्यूल डीजल कारखाने पर मारा छापा, पढ़ें न्यूज़

nims
8 months ago
मीणा ने बायोफ्यूल डीजल कारखाने पर मारा छापा, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर। राजस्थान के आपदा राहत एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को देर रात बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक बायाे डीजल कारखाने में छापा मारा। मीणा ने पत्रकारों को बताया कि वह वाहन से भारतमाला एक्सप्रेस वे से जोधपुर से बीकानेर आ रहे थे कि नापासर क्षेत्र में उन्होंने सड़क किनारे एक ट्रक में पिकअप वाहन से डीजल भरते देखा। उसके बाद आगे जाने पर अन्य ट्रकों में भी इसी तरह से पिकअप से डीजल भरते देखा तो उन्होंने गाड़ी रुकवाकर पिकअप चालक से पूछताछ की।

 

 


मीणा ने बताया कि पिकअप चालक ने बताया कि वह नापासर में एक कारखाने से डीजल लेकर आता है और डीजल ट्रक वालों को बेचता है जिससे उसे प्रति लीटर तीन रुपये का फायदा होता है। उन्होंने बताया कि बायो डीजल उनके विभाग के ही अधीन है, लिहाजा वह रात में ही पिकअप चालक को लेकर उक्त कारखाने पहुंचे, तो वहां एक लाख लीटर से अधिक इंडस्ट्रियल तेल और अन्य रसायन रखा था जिसके बारे में उन्होंने कारखाने मालिक से जानकारी ली। मौके पर लाखों रुपये की नकदी भी पायी गयी। इसके अलावा कई ई-वे-बिल भी मौके पर मिले जो सूरत अहमदाबाद से लुधियाना और दिल्ली जैसे शहरों के थे।

 


बाद में मीणा ने फोन पर संभागीय आयुक्त और कलेक्टर की कमेटी गठित करके जांच के आदेश दिये और वहां से रवाना हो गये। मीणा के देर रात बीकानेर पहुंचने और एक फैक्ट्री में कार्रवाई करने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय व्यापारियों और फ्यूल डीजल लेने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी फिलहाल कारखाने के कागजात की जांच कर रहे हैं। इससे पहले श्री मीणा ने कारखाने मालिक से कुछ सवाल किये, जिनके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: