HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

मेघवाल को राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

3 months ago
मेघवाल को राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली/जयपुर। मेघ सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. डी.के. मेघवाल* ने संगठन की मजबूती और राजस्थान में व्यापक विस्तार के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी किए गए आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, बीकानेर जिले के कोलासर निवासी  सोहनलाल मेघवाल को मेघसेना राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उनकी समाज के प्रति निष्ठा और सक्रियता को आधार मानते हुए, राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ 'संयोजक - संगठन विस्तार प्रक्रिया  का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। इस दोहरी जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन का लक्ष्य राजस्थान के प्रत्येक जिले और तहसील स्तर तक अपनी पहुंच बनाना है।

Image

राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश:
डॉ. डी.के. मेघवाल ने नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया कि सोहनलाल मेघवाल अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति समाज के उत्थान और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
परिचय:
38 वर्षीय सोहनलाल मेघवाल लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: