HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर में रात को खुली रहने वाली दुकानों को लेकर मंत्री गोदारा ने एसपी को दिए निर्देश

10 months ago
बीकानेर में रात को खुली रहने वाली दुकानों को लेकर मंत्री गोदारा ने एसपी को दिए निर्देश

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के समस्त बाजार और दुकानें रात 11 बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएं। इसके लिए प्रत्येक थानाधिकारी को पाबंद करने तथा नियमित गश्त करते हुए इन आदेशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देशित किया हैं।

मंत्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के उद्देश्य से सभी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में उन्होंने पूर्व में भी इसके लिए निर्देशित किया था।

उन्होंने बताया कि उसके बाद समस्त दुकानें 11 बजे बंद हो जाती थी। पिछले कई दिनों से रात ग्यारह बजे के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। उन्होंने कहा है कि इन आदेशों की पालना में किसी स्तर पर शिथिलता नहीं हो। समस्त दुकानें अनिवार्य रूप से ग्यारह बजे तक बंद हो जाएं। जिससे किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि की संभावना ना रहे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के अलावा शहर के आसपास के क्षेत्र के खोखो, ढाबों और अस्थाई दुकानों के लिए विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: