HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

मंत्री सुमित गोदारा: शनिवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

5 months ago
शनिवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

मंत्री सुमित गोदारा

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे पीपेरा में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवन (लागत 35 लाख रुपये) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आम गुवाड़ में सामुदायिक भवन में टीन शेड (लागत 6 लाख रुपये) तथा गौशाला में टीन शेड (लागत 5 लाख रुपये) का लोकार्पण भी किया जाएगा।

 

 

दोपहर 12 बजे मलकीसर बड़ा में सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री गोदारा सायं 4 बजे ढाणी पांडूसर में पशु चिकित्सालय भवन (लागत 46.50 लाख रुपये) का शिलान्यास करेंगे। साथ ही ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।

 

श्री गोदारा सायं 5 बजे राजासर उर्फ करणीसर में 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे, इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को दृढ़ता मिलेगी वे सायं 6:30 बजे कागासर में ट्यूबवेल का लोकार्पण तथा 5 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का लोकार्पण करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: