HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

निशांत जैन: ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

6 months ago
ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

निशांत जैन

बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी श्री निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला।  जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे। श्री जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलक्टर के अलावा पर्यटन विभाग के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं। पदभार संभालने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताए रहेंगी।

 

 

मुख्यमंत्री महोदय के विजन के अनुसार कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन तथा फ्लेगशिप योजनाओं में गति लाने के साथ आमजन तक इनका लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है।

 

इसे और अधिक सशक्त करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर)  रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर श्री जैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: