HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

जिला कलेक्टर: ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

5 months ago
ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

जिला कलेक्टर

बीकानेर।  जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने  गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए।  मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, उपाध्यक्ष सीता दान, पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान एवं पूर्व पार्षद चण्डी दान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री जैन का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मंदिर की परंपराओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Image

Image

पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान ने मां करणी के जीवन, उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं लोक आस्था में उनके विशेष महत्व के बारे में बताया। उन्होंने देशनोक उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां की विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और आमजन के कार्य समयबद्ध संपादित करने के निर्देश दिए। इससे पहले श्री निशांत जैन सर्किट हाउस पहुंचे। जहां अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज और महावीर स्वामी ने जिला कलेक्टर की अगवानी की।

Image

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: