HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

काजरी में नाबार्ड पोषित तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

mayank Rajnish
nims
4 months ago
काजरी में नाबार्ड पोषित तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बीकानेर। जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन (मोरिंगा) आधारित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना के तहत तीन दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय दलहन अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार तथा नाबार्ड के डीडीएम श्री अरविंद चाहर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए मोरिंगा आधारित कृषि प्रणाली अपनाने पर बल देते हुए कहा कि मोरिंगा एक बहुउपयोगी फसल है, जिसका उपयोग मानव पोषण, पशुपालन, कृषि तथा विभिन्न औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।

 

 

नाबार्ड के डीडीएम श्री अरविंद चाहर ने मोरिंगा को “चमत्कारी वृक्ष” बताते हुए कहा कि यह रोजगार सृजन, आर्थिक उन्नति तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने इसके औषधीय गुणों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि मोरिंगा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक है। काजरी के अध्यक्ष डॉ. नवरत्न पंवार ने इस परियोजना को जिले के किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि आगामी जुलाई एवं अगस्त माह में मोरिंगा आधारित कृषि प्रणाली पर छह और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इन प्रशिक्षणों में भाग लेकर परियोजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। परियोजना के मुख्य समन्वयक डॉ. बैबेल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर जिले की विभिन्न तहसीलों से 40 किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक किसान को प्रमाण-पत्र के साथ 1,000 मोरिंगा पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि यह परियोजना पिछले दो वर्षों से नाबार्ड के सहयोग से काजरी, बीकानेर में संचालित की जा रही है। इसके तहत जिले के लगभग 300 किसानों को 3 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में काजरी के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. मनोज गोरा, श्री मूल सिंह गहलोत एवं डॉ. सीताराम जाट ने सहयोग प्रदान किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: