HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर में एसीबी की कार्यवाही, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा

1 year ago
बीकानेर में एसीबी की कार्यवाही, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी  अरूण कुमार मिश्रा सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर को 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के खिलाफ पुलिस थाना गंगाशहर में दर्ज परिवाद में मदद करने की एवज में अरूण कुमार मिश्रा सहायक उप निरीक्षक द्वारा 50,000 रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर रेंज, बीकानेर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू के प्रभारी आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय ट्रेप पार्टी द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी अरूण कुमार मिश्रा , निवासी पंचमुखी हनुमान मन्दिर के पास, रानीबाजार, बीकानेर हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना गंगाशहर, बीकानेर को 10,000 /- रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: