HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेर पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा, 43 हजार रुपए व अफीम बरामद, पढ़ें न्यूज

10 months ago
बीकानेर पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा, 43 हजार रुपए व अफीम बरामद, पढ़ें न्यूज

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर की गंगाशहर थाना पुलिस ने कल रात करवाई करते हुए 6 जुआरियों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलम सीटी में फ्लैट नंबर 742 में जुआरी रुपयों दाव लगाकर ताशपत्ती खेल रहे थे।

जिनपर एसआई मोनिका के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। मौके पर 6 जुआरियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 43 हजार रुपए व एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़े से 71 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई।

तिवाड़ी ने बताया कि ओमप्रकाश लखारा व अन्य पाँच जुआरियों के विरुद्ध संगठित अपराध के तहत जुआ खेलने पर अपराध धारा 3/4 RPGO और 112 बी एन एस व ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़ा से अफ़ीम बरामद होने पर अपराध धारा 8/18 NDPS  धारा में गिरफ़्तार किया गया!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने कहा दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र विशेष टीमों का गठन कर जुआरियों पर बी एन एस के नवीनतम प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: