HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

नशीली गोलियों का बड़ा जखीरा पुलिस ने किया बरामद

10 months ago
नशीली गोलियों का बड़ा जखीरा पुलिस ने किया बरामद

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार कोे 51 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद कीं।

पुलिस सू्त्रों ने बताया कि अवैध दवाओं की आपूर्ति करने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला विशेष दल के साथ मिलकर दोपहर में बड़ा बाजार क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक मानव शर्मा को पकड़ा। उसका आयुर्वेदिक दवाओं से संबंधित कारोबार है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से नशे की कुल 51 हजार 200 गोलियां बरामद हुई।

उल्लेखनीय है कि बरामद की गई इन गोलियों का इस्तेमाल नशेड़ी लोग घोल बनाकर इंजेक्शन के रूप में करते हैं। अगर इसकी मात्रा थोड़ी सी भी अधिक हो जाए, तो इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। पुलिस ने बताया कि ये दवाएं मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की श्रेणी में नहीं आतीं, लेकिन इनकी खुली बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: