HelloBikaner
BREAKING NEWS
• एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार • आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ • शहर के इस क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान गिरा, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर के इन क्षेत्रों में सोमवार को रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • पारीक ने दो स्थानों पर किया मुख्यमंत्री का स्वागत • एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार • आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ • शहर के इस क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान गिरा, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर के इन क्षेत्रों में सोमवार को रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • पारीक ने दो स्थानों पर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

बीकानेर: एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार

5 hours ago
एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचरंगी फूलों से हुआ बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार

बीकानेर

हैलो बीकानेर। एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बाबा श्याम के मनमोहक एवं अद्भुत श्रृंगार के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। पूरे दिन मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।

एकादशी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। दिल्ली से मंगाए गए विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से बाबा श्याम का पचरंगी पुष्प श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। फूलों से सजे बाबा श्याम के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए। इत्र, मोर पंख और गुलाब किए अर्पित बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार इत्र की सीसी, मोर पंख और गुलाब अर्पित किए। मंदिर परिसर में चारों ओर इत्र की मनमोहक खुशबू फैली रही। भक्त बाबा के समक्ष अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचे और सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।मनोकामना पूर्ति की आस्था के चलते कई श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में मौली से नारियल बांधकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं का विश्वास था कि बाबा श्याम के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूरी होती है।चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने भी लगाई हाजिरी अजा एकादशी पर बाबा श्याम के दरबार में आगामी पार्षद चुनाव में मैदान में उतरने वाले कई संभावित प्रत्याशी भी पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता के लिए प्रार्थना की। मंदिर में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भी अच्छी खासी भीड़ रही।महिलाओं ने भजनों से किया बाबा का गुणगान मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने बाबा श्याम के भजनों का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “अरज सुनो सांवरिया, हमने सहारा तुम्हारा लिया” सहित अनेक भजनों से महिलाओं ने बाबा को रिझाया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

पूरे मंदिर परिसर में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन करते रहे और परिवार सहित सुख-शांति की कामना की।भक्तों को वितरित किया प्रसाद अजा एकादशी के अवसर पर मंदिर समिति की ओर से दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने बाबा के दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा।अजा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में आयोजित विशेष श्रृंगार और भक्ति कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को श्याममय कर दिया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम का मनोहारी स्वरूप, इत्र की खुशबू, भजनों की मधुर धुन और गूंजते जयकारे श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का यादगार अनुभव बन गए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: