HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर बीकानेर में आयोजित होगा पतंग उत्सव

9 months ago
मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर बीकानेर में आयोजित होगा पतंग उत्सव

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार इस बार मकर संक्रांति के अवसर पर समस्त संभागीय मुख्यालयों तथा माउंट आबू और जैसलमेर में पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इसके मध्यनजर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा पर्यटन विभाग के उपनिदेशक महेश व्यास को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। व्यास ने बताया कि बुधवार प्रातः 10 बजे रायसर के धोरों में पतंगबाजी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले तथा स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि #जैसलमेर #पतंग उत्सव #मकर संक्रांति #माउंट आबू #मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share: