HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

नहर में बोलेरो कैंपर गिरने से एक युवक की मौत, तीन लापता

nims
4 months ago
नहर में बोलेरो कैंपर गिरने से एक युवक की मौत, तीन लापता

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नहर में कैंपर गिरने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि तीन युवक बह गये जिनकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड के कनवासी गांव के कुलदीप गोस्वामी की बारात कल रात भिरानी थाना क्षेत्र के गांव सागड़ा जा रही थी। बारात में शामिल बोलेरो कैंपर गाड़ी में पांच युवक सवार थे। इनमें कनवासी के आशीष चब्बरवाल (24), उसका छोटा भाई अनुराग (21), बैजवा गांव के मुकेश कुमार, आशीष कुमार और एक अन्य युवक शामिल थे।

 


पुलिस ने बताया कि अजीतपुरा गांव के पास रासलाना नहर के पुल पर घुमावदार मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो कैम्पर नहर में जा गिरी। गाड़ी के गिरते ही एक गेट खुल गया, जिसके पास बैठा अनुराग पानी में कूदने में सफल रहा। वह पानी के तेज बहाव के साथ कुछ दूरी तक बहा और नहर के हेड के पास पहुंचकर किसी हिस्से को पकड़ कर बच गया। उधर, नहर में गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग दौड़ आये। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले अनुराग को बाहर निकाला। इसके बाद आशीष चब्बरवाल को भी गाड़ी से बाहर खींचा गया। वह बुरी तरह घायल था। उसे तुरंत भादरा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

 


जब गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, तो उसमें बाकी तीन युवक नहीं थे। पानी के तेज बहाव में वे बह गये। भिरानी थाना प्रभारी लखबीरसिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। जिला मुख्यालय से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) सुबह मौके पर पहुंच गया और तलाश अभियान शुरू कर दिया। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: