HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

विधायक व्यास ने किया शुभारम्भ: पांच साल बाद बीकानेर फिर शुरू हुआ राजीव गांधी तरणताल

mayank Rajnish
nims

19 लाख 50 हजार रुपये की आई लागत

Bikaner
7 months ago
पांच साल बाद बीकानेर फिर शुरू हुआ राजीव गांधी तरणताल

विधायक व्यास ने किया शुभारम्भ

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,  बीकानेर। राजकीय एमएम खेल मैदान स्थित राजीव गांधी तरणताल एक बार फिर से शुरू हो गया है। विधायक जेठानंद व्यास के प्रयासों से इस तरणताल का नवीनीकरण करवाया गया और अब यह आमजन व तैराकों के लिए खोल दिया गया है। विधायक ने गुरुवार को इसे पुनः शुरू किया।

 

बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 19 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तरणताल का नवीनीकरण किया गया। लंबे समय से बंद पड़े इस स्विमिंग पूल को फिर से चालू कराने के लिए विधायक व्यास पिछले कई महीनों से लगातार प्रयासरत थे। अब नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद इसका उद्घाटन कर दिया गया और जल्द ही यहां नियमित रूप से तैराकी शुरू हो जाएगी।

 

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना है तरणताल

एमएम ग्राउंड में बना राजीव गांधी तरणताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। यह 25 बाय 50 मीटर का तरणताल है, जिससे भविष्य में यहां जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने की भी संभावना बढ़ गई है।

यह रहे मौजूद

उद्घाटन अवसर पर राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, जे.पी. व्यास, दीपक पारीक, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, प्रदीप उपाध्याय, रघुनंदन आचार्य एवं संजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: