HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेेर के इस गणेश मंदिर में 501 किलो बूंदी का लगेगा भोग

11 months ago
बीकानेेर के इस गणेश मंदिर में 501 किलो बूंदी का लगेगा भोग

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                      बीकानेर। कोट गेट सट्टा बाजार स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार गणेश मन्दिर ट्रस्ट के तत्वावधान में  बुधवार को हर्षोल्लास व विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा।  मन्दिर के प्रबन्धक मण्डल की ओर से बुधवार को प्रात:चार बजे गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। दोपहर 12 बजे प्रथम पूज्य भगवान् श्री गणेश के जन्मोत्सव में प्रतिमा पर मंत्रोच्चार से दुग्ध, दही, शहद, घी, शक्कर, संमिश्रण पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा वहीं कुंभ से लाये गये जल से भी जलाभिषेक किया जायेगा।

विशेष पूजा अर्चना के बाद सोने चांदी के आभूषणों से श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का श्रृंगार किया जायेगा। महाआरती के बाद 501 किलो बून्दी व 251 किलो का पंचामृत का प्रसाद भक्तों में वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट प्रबन्धन मण्डल की ओर से शाम सात बजे से विभिन्न देवी-देवताओं की सचेतन झाकियां भी सजाई जायेंगी। गणेश चतुर्थी पर्व हेतु समूचे मन्दिर परिसर को विशेष फूलों व रोशनी से आकर्षक सजावट की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: