HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

राहुल गांधी: पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद टैगोर का किरण रिजिजू पर हमला

6 months ago
पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद टैगोर का किरण रिजिजू पर हमला

राहुल गांधी

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोक सभा में विपक्ष के नेता के लिए ‘फिट नहीं’ बताने के बयान पर कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगौर ने पलटवार किया है। टैगोर ने गुरुवार को  रिजिजू पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष के नेता पर टिप्पणी करने से पहले लोकतंत्र की बुनियादी समझ होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री गांधी किसी सरकार द्वारा नियुक्त नहीं, बल्कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा चुने गये हैं, जिन्हें जनादेश प्राप्त है। उन्होंने सवाल उठाया कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री किसने बनाया, क्या सिर्फ भाजपा और एनडीए सांसदों ने 

 


टैगोर ने कहा कि लोकतंत्र का सम्मान चयनात्मक नहीं होना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने श्री रिजिजू को नसीहत देते हुए कहा कि उनका काम संसद की गरिमा बनाये रखना है, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियां करना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रिजिजू ‘संसदीय कार्य मंत्री’ से ज्यादा ‘असंसदीय कार्य मंत्री’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं। 
गौरतलब है कि रिजिजू ने गांधी को लेकर कहा था कि इस भूमिका के लिए वह परिपक्व नहीं हैं और सुझाव दिया कि दोनों में से प्रियंका गांधी वाड्रा एक बेहतर विकल्प होतीं। रिजिजू ने कहा, ‘राहुल गांधी परिपक्व नहीं हैं,’ और यह भी कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में वाड्रा “बेहतर चुनाव’ होतीं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: