HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया इस तारीख से प्रारंभ, प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी

nims
2 months ago
प्रदेश के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया इस तारीख से प्रारंभ, प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ कर दी है। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in एवं नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले नए विद्यार्थियों की मेरिट सूची चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी, जिसमें प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय मेरिट सूची 23 अप्रैल, तृतीय मेरिट सूची 4 मई तथा चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

 

 

श्री मोदी ने बताया कराया कि निर्धारित मेरिट सूचियों के पश्चात यदि रिक्त स्थान शेष रहते हैं, तो प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। निदेशक ने बताया कि पूर्व में छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सत्यापन उपरांत अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: