बीकानेर
हैलो बीकानेर। नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के नेतृत्व में दो स्थानों पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। दाऊजी मंदिर के पास तथा होटल सिटी पैलेस पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों आमजन ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
दाऊजी मंदिर के पास भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को 21 किलो की पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
वहीं होटल सिटी पैलेस के पास भी दीपक पारीक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, नगर निगम चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत, सहप्रभारी महावीर सैनी, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के स्वागत में कहा कि वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ