HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

सड़क हादसा: सवारी बस की ट्रोले से जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल, पढ़ें न्यूज़

5 months ago
सवारी बस की ट्रोले से जोरदार भिड़ंत,  कई लोग घायल, पढ़ें न्यूज़

सड़क हादसा

बीकानेर। पलाना से बीकानेर की ओर भादू पेट्रोल पंप के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से बीकानेर होते हुए संगरिया जा रही एक सवारी बस की ट्रोले से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और करीब 11 से 12 लोग घायल हो गए।

हादसे में बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में बीकानेर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मोनिका राजपुरोहित और उनकी बहन भी घायल हुई हैं। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीमें मौके पर पहुंचीं। हाजी जाकिर, राजकुमार शोएब भाई और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस टीम के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

https://www.instagram.com/reel/DWzR3FygZYd/?utm_source=ig_web_copy_link

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: